मुंबई ने तीसरी बार जीती आईपीएल
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपनी बादशाहत साबित करते हुए दसवीं आईपीएल यानी आईपीएल 2017 जीत ली। मुंबई की टीम ने हैदराबाद में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हरा दिया। इस तरह से मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की। पुणे के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई के बल्लेबाजों को 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन ही बनाने दिए। एक समय टीम छह विकेट मात्र 78 रन पर गंवा चुकी थी। करूणाल पांडया ने 47, रोहित शर्मा ने 23 रन व मिशेल जानसन ने 13 रन दिए।
वहीं पुणे के जयदेव उनदकत ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। एडम जांपा व डेनियल क्रिश्चियन ने भी दो दो विकेट लिए।
जवाब में पुणे के शुरुआती बल्लेबाजों ने अपेक्षाकृत बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। रहाणे ने 47 रन बनाए तो कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 51 रन का योगदान किया। हालांकि मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में पुणे की लय बिगाड़ दी।
अंतिम यानी बीसवें ओवर की बात की जाए तो पुणे को जीतने के लिए 11 रन की जरूरत थी। मिशेल जानसन के इस ओवर की पहली गेंद पर मनोज तिवारी ने चौका मारा। लेकिन अगली ही गेंद पर वह सीमंस को कैच दे बैठे। तीसरी गेंद पर कप्तान स्मिथ भी शाट मारने के चक्कर में कैच आउट हुए। चौथी गेंद पर एक बाय का रन मिला। पांचवीं गेंद पर दो मिले। छठी गेंद पर दो रन तो मिले लेकिन सुंदर वाशिंगटन रन आउट हो गए। कुल मिलाकर पुणे 20 ओवर में छह विकेट पर 128 रन ही बना पाई और मैच एक रन से हार गई।
मिशेल जानसन ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। जसप्रीत बूमरा ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। करूणाल पांडया मैन आफ द मैच रहे।
यह भी पढ़ें:
Tags: IPL 2017, IPL 2017 hindi news, आईपीएल 2017, आईपीएल न्यूज, आईपीएल हिंदी समाचार